छत्तीसगढ़ में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के चपेट में आने से 2 बीएसएफ जवान हुए घायल
कांकेर (छत्तीसगढ़) में मंगलवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से बीएसएफ के 2 जवान घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के समय बीएसएफ की टीम एक रोड सिक्योरिटी ऑपरेशन के लिए निकली थी। बकौल अधिकारी, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है व इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
read more at PTI


