Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में नशे में धुत शख्स ने कांग्रेस की विधायक पर चाकू से किया हमला, हुईं घायल

short by अनिल कुमार / on Monday, 21 August, 2023
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर रविवार को एक शख्स ने चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गईं। बकौल पुलिस, आरोपी कथित तौर पर नशे में धुत था और उसे हिरासत में लिया गया है। इस घटना पर बीजेपी ने कहा कि जब सत्ताधारी दल की विधायक ही सुरक्षित नहीं तो आम लोगों का क्या होगा।