छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद अब तक 13 नक्सलियों के शव किए गए बरामद
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में काफी संख्या में नक्सली घायल हुए हैं। बकौल आईजी, चुनाव से पहले नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
read more at ABP न्यूज़


