Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीएएफ का जवान हुआ शहीद, नक्सलियों ने किया था प्लांट

short by अनघा तेलंग / on Monday, 26 February, 2024
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) का एक जवान शहीद हो गया। घटना के वक्त सीएएफ की टीम एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन पर निकली थी। शहीद जवान की पहचान हेड कॉन्स्टेबल राम आशीष यादव के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के रहने वाले थे।