छत्तीसगढ़ सरकार ने की भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
छत्तीसगढ़ सरकार ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती (14 अप्रैल) पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पहले से घोषित सामान्य अवकाश के स्थान पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।
read more at Twitter


