छत्तीसगढ़ के सुकमा में ₹1 लाख के इनामी माओवादी समेत 10 नक्सली हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक इनामी माओवादी समेत 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि माड़वी बुस्का नामक माओवादी पर ₹1 लाख का इनाम था। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों को देखकर नक्सली भागने लगे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया और गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं।
read more at भाषा


