छत्तीसगढ़ में 2 वाहनों की टक्कर में 9 लोगों की हुई मौत, 23 लोग हुए घायल
बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में रविवार देर रात एक पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े दूसरे वाहन से टकरा गया जिससे पिकअप वाहन में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। कलेक्टर रणबीर शर्मा के मुताबिक, हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पिकअप वाहन में सवार लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे।
read more at लेटेस्टली


