छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके से 4 ठेकेदार हुए लापता, परिजन ने नहीं दी पुलिस को शिकायत
छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि नक्सल प्रभावित बीजापुर में सड़क निर्माण प्रोजेक्ट से जुड़े 4 ठेकेदार 24 दिसंबर को कथित तौर पर लापता हो गए। बकौल पुलिस, ठेकेदारों के परिजन ने अब तक लापता होने की शिकायत नहीं दी है। वहीं, परिजनों ने एक वीडियो जारी कर नक्सलियों से ठेकेदारों को रिहा करने की गुज़ारिश की है।
read more at हिन्दुस्तान


