Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में पानी से भरे खदान में कार गिरने से महिला सरपंच समेत परिवार के 4 लोगों की मौत

short by खुशी / on Friday, 30 December, 2022
सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले (छत्तीसगढ़) में शुक्रवार तड़के पानी से भरे खदान में कार गिरने से तिमरलगा गांव की सरपंच मीनू पटेल व उनके पति और सास-ससुर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सरपंच की 15-वर्षीय बेटी तैरकर खुद को बचाने में सफल रही। बकौल पुलिस, कार सवार परिवार ओडिशा में एक मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था।