Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में बाप-बेटे को लूटने के लिए बदमाशों ने किया बाइक से गिरने का नाटक

short by खुशी / on Friday, 1 September, 2023
रायपुर (छत्तीसगढ़) में बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा मदद मांगने के बहाने एक शख्स व उसके बेटे को लूटने की कोशिश की गई। घटना के एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाश बाइक से गिरने का नाटक करते व मदद के लिए आए बाप-बेटे को चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश करते दिखे। इस दौरान पिता-पुत्र की बदमाशों से हाथापाई भी हुई थी।