छत्तीसगढ़ में मकान का दरवाज़ा तोड़कर महिला को उठा ले गया तेंदुआ, पहाड़ी पर मिली लाश
कांकेर (छत्तीसगढ़) में 75-वर्षीय महिला को एक तेंदुआ उसके घर से उठा ले गया और उसका शव एक पहाड़ी पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। जानकारी के मुताबिक, महिला रात को खाना खाने के बाद सो गई थी और तेंदुआ कच्चे मकान का दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसा था। वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दी गई है।
read more at हिन्दुस्तान


