Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ में मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को तेज़ रफ्तार गाड़ी ने कुचला; 1 की मौत व 16 घायल

short by शुभम गुप्ता / on Friday, 15 October 2021
छत्तीसगढ़ (जशपुर) में दुर्गा माता की मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे लोगों को एक तेज़ रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी ने बताया, "एक शव अस्पताल लाया गया जबकि 16 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।" जशपुर के एसपी कार्यालय के मुताबिक, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों मध्य प्रदेश के निवासी हैं।