छत्तीसगढ़ में वोटिंग के दौरान मतदाताओं पर मधुमक्खियों ने किया हमला, 8 लोग हुए घायल
छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले में आरा मतदान केंद्र में मंगलवार को मधुमक्खियों ने मतदाताओं पर हमला कर दिया जिसमें कम-से-कम 8 लोग घायल हो गए। लोग मतदान के लिए लाइन में खड़े थे और इसी दौरान मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मधुमक्खियों के हमले के कारण पोलिंग बूथ पर करीब 20 मिनट तक वोटिंग प्रभावित रही।
read more at हिन्दुस्तान


