छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली समेत 7 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-कांकेर बॉर्डर एरिया में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 2 महिला नक्सली समेत 7 नक्सली मारे गए हैं। बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया है कि मौके से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, कई अन्य नक्सली घायल हुए हैं और सुरक्षाबलों के सभी जवान सुरक्षित हैं।
read more at जनसत्ता


