छात्र को गुजरात में गणित की परीक्षा में मिले 200 में 212 अंक, रिपोर्ट कार्ड की तस्वीर हुई वायरल
दाहोद (गुजरात) में एक प्राथमिक विद्यालय में चौथी कक्षा के छात्र को गणित और गुजराती की परीक्षा में 200 अंकों में क्रमश: 212 और 211 अंक मिले। छात्र के रिपोर्ट कार्ड की तस्वीर वायरल हो गई है। छात्र का रिज़ल्ट तैयार करते समय यह गड़बड़ी हुई और बाद में उसे गुजराती में 191 और गणित में 190 अंक दिए गए।
read more at लेटेस्टली


