Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छात्राओं को शुक्रवार को हिजाब पहनने की अनुमति दी जाए: कर्नाटक हाईकोर्ट से याचिकाकर्ता

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 17 February 2022
हिजाब मामले को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई के दौरान छात्राओं की ओर से वकील विनोद कुलकर्णी ने कोर्ट से अनुरोध किया कि कम-से-कम शुक्रवार और रमज़ान में छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति मिले। कुलकर्णी ने कहा कि हिजाब पर प्रतिबंध कुरान पर पाबंदी के समान है। कोर्ट ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है।