छात्रों को मस्जिद ले जाने पर गोवा में प्रिंसिपल सस्पेंड, हिजाब पहनाने के आरोपों को नकारा
डाबोलिम (गोवा) में प्राइवेट स्कूल के 11वीं के छात्र-छात्राओं को वर्कशॉप के लिए मस्जिद ले जाए जाने और धार्मिक काम कराए जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रिंसिपल शंकर गांवकर को सस्पेंड किया गया है। पुलिस ने उन्हें समन भेजा है। गांवकर ने कहा, "छात्राओं को हिजाब पहनाने और धार्मिक काम के लिए मजबूर किए जाने के दावे गलत हैं।"


