छिपकर शिक्षिकाओं का वीडियो बनाने के आरोपी हेडमास्टर ने यूपी में उन पर फेंकी ईंट, हुआ सस्पेंड
बरेली (उत्तर प्रदेश) के एक स्कूल में शिक्षिकाओं पर ईंट फेंकते और गालियां देते हेडमास्टर खुर्शीद अली का वीडियो वायरल होने पर उन्हें निलंबित किया गया है। अली पर छिपकर शिक्षिकाओं का वीडियो बनाने का आरोप है और उनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बकौल अली, बच्चों को पढ़ाने की बजाय शिक्षिकाएं लैपटॉप चला रही थीं।
read more at हिन्दुस्तान


