Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छुट्टी न मिलने पर गर्भवती सिपाही की एमपी के थाने में हुई गोद भराई की रस्म

short by उमंग शुक्ला / on Sunday, 19 March, 2023
सागर (मध्य प्रदेश) के मोतीनगर थाने में तैनात अर्पणा कटारे नामक गर्भवती सिपाही की कर्मचारियों ने शुक्रवार को गोद भराई की रस्म कराई जिसका वीडियो सामने आया है। अर्पणा ने बताया कि त्योहारों में लगातार ड्यूटी होने से छुट्टी नहीं मिल पा रही थी इसलिए स्टाफ ने यह कार्यक्रम कराया। बकौल अर्पणा, इससे परिवार की कमी पूरी हो गई।