Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छेड़छाड़ के विरोध पर बिहार में लड़के ने 8वीं की छात्रा पर 8 बार चाकू से किया वार

short by जय शंकर ठाकुर / on Monday, 20 December 2021
बिहार के गोपालगंज में छेड़छाड़ का विरोध करने पर रविवार को एक लड़के ने स्कूल से लौट रही 8वीं कक्षा की छात्रा पर 8 बार चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़िता की हालत नाज़ुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है।