Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छोटा शकील के 'सहयोगी' को एनआईए से बचाने के नाम पर उससे ठगे गए ₹50 लाख, 3 लोग हुए अरेस्ट

short by नदीम अनवर / on Tuesday, 9 August, 2022
मुंबई (महाराष्ट्र) पुलिस ने गैंगस्टर छोटा शकील के 'करीबी सहयोगी' सलीम फ्रूट को एनआईए से बचाने के नाम पर उससे ₹50 लाख ठगने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पिछले हफ्ते जबरन वसूली और आतंकी गतिविधियों के लिए फंड जुटाने जैसे मामलों में एनआईए द्वारा सलीम की गिरफ्तारी के बाद यह मामला सामने आया था।