ज़िंदा चूहे को पहले गेट पर लटकाया, फिर पेट्रोल डालकर जला दिया, 4 युवकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
झांसी (यूपी) में कुछ युवकों ने एक ज़िंदा चूहे को रस्सी से बांधकर गेट पर लटका दिया और फिर उसपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसके बाद कई लोगों ने इस पर कड़ी नाराज़गी जताई है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
read more at इंडिया टीवी


