ज़िंदा छात्र को मृत बताकर एमपी में शिक्षक ने ली 'अंतिम संस्कार में जाने' की छुट्टी; हुआ सस्पेंड
मऊगंज (एमपी) में एक सरकारी शिक्षक ने तीसरी कक्षा के एक छात्र को मृत बताकर उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने का बहाना बनाकर छुट्टी ले ली। छात्र के पिता ने बताया, "शिक्षक ने मेरे बच्चे को मृत बता दिया...जबकि वह घर पर है...जीवित है।" परिजन के विरोध के बाद कलेक्टर के आदेश पर शिक्षक को निलंबित किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


