जेंडर फीमेल दर्ज होने के कारण बिहार में 5000 छात्राओं के बीच अकेला परीक्षा दे रहा है छात्र
शेरघाटी (बिहार) स्थित एसएमएसजी कॉलेज को 10वीं की परीक्षा के लिए छात्राओं का केंद्र बनाया गया है लेकिन एडमिट कार्ड में जेंडर फीमेल दर्ज होने के कारण छात्र रॉकी कुमार भी यहां परीक्षा देने को मजबूर है। छात्र ने कहा, "असहज महसूस हो रहा है, 5000 लड़कियां हैं...देखकर हंसती हैं।" वहीं, शिक्षा पदाधिकारी ने कहा, "ऐसी गलतियां हो जाती हैं।"
read more at News18 हिंदी


