जेंडर विवाद के बीच ईमान ने पेरिस ओलंपिक्स में महिला बॉक्सिंग में पदक किया पक्का
पेरिस ओलंपिक्स में जेंडर विवाद के बीच महिलाओं की 66-किलोग्राम मुक्केबाज़ी स्पर्धा के क्वॉर्टर फाइनल में अल्जीरिया की बॉक्सर ईमान खलीफ ने हंगरी की अन्ना लुका हमोरी को हरा दिया है। पदक पक्का होने के बाद ईमान रो पड़ीं। गौरतलब है, इटली की एंजेला कैरिनी ने पिछले राउंड में ईमान के खिलाफ 46 सेकेंड में ही मुकाबला छोड़ दिया था।
read more at Inshorts


