Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जेंडर विवाद के बीच ओलंपिक फाइनल में पहुंचीं यू-टिंग, प्रतिद्वंद्वी ने किया 'X' का इशारा

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 8 August 2024
जेंडर विवाद के बीच ताइवानी बॉक्सर लिन यू-टिंग पेरिस ओलंपिक्स में विमेन्स फेदरवेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में तुर्किये की एसरा यिल्डिज़ कहरमन को हराया जिन्होंने मैच के दौरान 'X' का इशारा किया। इंटरनैशनल बॉक्सिंग असोसिएशन ने पिछले साल जेंडर टेस्ट में फेल होने के कारण लिन को चैंपियनशिप से अयोग्य घोषित कर दिया था।
read more at Hindustan Times