Menu
Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
ज़ेप्टो ने महिला को नोटिफिकेशन में कहा 'क्यूटी'; महिला ने दी प्रतिक्रिया
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday 17 October, 2024
एक महिला ने कहा है कि ज़ेप्टो ने उसे एक नोटिफिकेशन में उसे 'क्यूटी' बताते हुए कहा है, "अगर सड़क पर सार्वजनिक रूप से ऐसा कहना उत्पीड़न है तो यह पुश नोटिफिकेशन भेजना क्यों ठीक है?" महिला ने कहा, "हम...POSH के युग में हैं...फिर भी एक प्रसिद्ध ब्रैंड को बिना किसी संदर्भ के एक...अजनबी को 'क्यूटी' कहना क्यों उचित है।"
read more at Hindustan Times
सफेद दाढ़ी-बाल, ब्राउन जंपसूट...भारत आने के बाद तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर आई सामने
short by शुभम गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
अमेरिका से भारत लाए गए 26/11 आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें वह सफेद दाढ़ी-बाल में नज़र आ रहा है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को हाई अलर्ट पर रखा गया है और एनआईए ऑफिस के पास सार्वजनिक आवाजाही पर प्रतिबंध लग गया है। एनआईए टीम ने तहव्वुर को गिरफ्तार कर लिया है।
read more at X
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर NIA ने दी प्रतिक्रिया
short by रौनक राज / on Thursday 10 April, 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद एनआईए ने पहली प्रतिक्रिया दी है। एनआईए ने कहा, "तहव्वुर राणा द्वारा सभी कानूनी रास्ते आज़माए जाने के बाद भी आखिरकार प्रत्यर्पण हो ही गया।" हाल ही में अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ राणा की याचिका को खारिज कर दिया था।
read more at X
एमएस धोनी करेंगे आईपीएल 2025 के बाकी बचे मैचों में CSK की कप्तानी
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
चोट के कारण सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने की वजह से एमएस धोनी आईपीएल-2025 के बाकी मैचों के लिए सीएसके की कप्तानी करेंगे। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की है। आईपीएल 2025 की अंकतालिका में फिलहाल नौवें स्थान पर चल रही सीएसके शुक्रवार को केकेआर से भिड़ेगी।
read more at X
कौन है डेविड हेडली और 26/11 के आरोपी तहव्वुर राणा से उसका क्या संबंध है?
short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Thursday 10 April, 2025
26/11 मुंबई हमलों के मुख्य साज़िशकर्ताओं में से एक डेविड कोलमैन हेडली का जन्म वॉशिंगटन डीसी में हुआ था। वह लंबे समय तक पाकिस्तान के आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था और मुंबई हमलों की रेकी के लिए भारत आया था। वहीं, डेविड हेडली की गवाही से हमले में तहव्वुर राणा की संलिप्तता का खुलासा हुआ।
read more at Times Now
26/11 आतंकी हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा को 16 साल बाद अमेरिका से लाया गया भारत
short by शुभम गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाने गई टीम गुरुवार को दिल्ली पहुंच गई। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर की भारत प्रत्यर्पण किए जाने के खिलाफ अपील खारिज कर दी थी जिसके बाद उसे भारत लाया गया। एफबीआई ने 2009 में तहव्वुर को गिरफ्तार किया था। मुंबई हमले में 160+ लोगों की मौत हुई थी।
read more at News18
26/11 हमलों के गुनहगार तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर पाकिस्तान ने दी पहली प्रतिक्रिया
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday 10 April, 2025
26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका द्वारा भारत को प्रत्यर्पित किए जाने पर पाकिस्तान ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए राणा से खुद को अलग किया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा, "तहव्वुर राणा ने पिछले दो दशकों में अपने पाकिस्तानी दस्तावेज़ों का नवीनीकरण नहीं कराया है और राणा की कनाडाई नागरिकता बहुत साफ है।"
read more at X
वॉट्सऐप यूज़र्स के लिए जारी हुई उच्च स्तर की सुरक्षा चेतावनी
short by शुभम गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सीईआरटी-इन) ने विंडोज़ इस्तेमाल करने वाले वॉट्सऐप डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए उच्च स्तर की सुरक्षा चेतावनी जारी की है। सीईआरटी-इन ने बताया कि एक सुरक्षा समस्या के चलते अटैकर को इससे टार्गेटेड सिस्टम पर आर्बिटरी कोड या स्पूफिंग अटैक करने की अनुमति मिल जाती है। इससे 2.2450.6 से पहले के विंडोज़ वर्ज़न प्रभावित हुए हैं।
ट्रंप के फैसले से अमेरिकी स्टॉक मार्केट बना रॉकेट, नैसडैक में 2001 के बाद से सर्वाधिक बढ़ोतरी
short by शुभम गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा चीन को छोड़कर अधिकतर देशों पर रेसीप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए टाले जाने के बाद अमेरिकी शेयर बाज़ार बुधवार को रॉकेट बन गया। अमेरिकी शेयर बाज़ार सूचकांक नैसडैक 12% से अधिक चढ़ गया जो 2001 के बाद सर्वाधिक एकदिनी बढ़ोतरी है। एसऐंडपी 500 इंडेक्स 9.5% चढ़ गया जो 2008 के बाद सर्वाधिक बढ़ोतरी है।
read more at Hindustan Times
रोज़ 10,000 कदम नहीं सिर्फ 3,500 कदम चलने से ही बेहतर होने लगती है सेहत: डॉक्टर
short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
हैदराबाद के न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर सुधीर कुमार ने स्टडीज़ का हवाला देते हुए बताया है कि रोज़ 10,000 कदम चलने पर ज़्यादा ज़ोर दिया जाता है लेकिन केवल 3,500 कदम चलने से सेहत बेहतर होने लगती है। उन्होंने कहा कि इससे हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है। बकौल डॉक्टर, स्वस्थ व्यक्तियों के लिए कम-से-कम 5 किलोमीटर/घंटे की गति आदर्श है।
read more at X
खड़े-खड़े अचानक क्यों आने लगते हैं चक्कर जिसमें कई बार इंसान हो जाता है बेहोश
short by शुभम गुप्ता / on Thursday 10 April, 2025
मायोक्लीनिक के अनुसार, कई बार लोगों को खड़े-खड़े/चलते-चलते चक्कर आने लगते हैं जिसमें लोग बेहोश भी हो जाते हैं। इसके प्रमुख कारणों में 'ब्लड वॉल्यूम कम होना', 'दवाइयों का असर', 'लंबे समय तक बेड रेस्ट', 'ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम में खराबी', 'चेस्ट पेन/बेचैनी' और 'ट्रांज़िएंट इस्कीमिक अटैक' (दिमाग को कुछ समय के लिए ब्लड सप्लाई बंद हो जाना) शामिल हैं।
read more at MSD Manuals
Load More