ज़ोमैटो के शेयरों में तेज़ी से सीईओ दीपिंदर गोयल ने चंद घंटों में कमाए ₹1638 करोड़
ज़ोमैटो के शेयरों के शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के चलते कंपनी के सीईओ दीपिंदर गोयल को चंद घंटों में करीब ₹1,638 करोड़ का फायदा हुआ। बीएसई पर कारोबार के दौरान शुक्रवार को ज़ोमैटो के शेयर ₹278.45/शेयर के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। गौरतलब है कि दीपिंदर के पास कंपनी के करीब 36.95 करोड़ शेयर हैं।
read more at हिन्दुस्तान


