जेईई मेन का बदला गया पैटर्न
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। एनटीए के मुताबिक, प्रश्न पत्र के सेक्शन-बी में अब वैकल्पिक सवाल शामिल नहीं होंगे। यह बदलाव इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक, पेपर 1) और आर्किटेक्चर व प्लानिंग (बीआर्क/बीप्लानिंग, पेपर 2) दोनों परीक्षाओं पर लागू होगा। 2021 (कोविड-19) के दौरान वैकल्पिक प्रश्न शामिल किए गए थे।
read more at ABP न्यूज़


