Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जैक कैलिस बन सकते हैं केकेआर के मेंटॉर: रिपोर्ट

short by श्वेता भारती / on Tuesday, 10 September, 2024
एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑल-राउंडर जैक कैलिस आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटॉर बन सकते हैं। गौरतलब है कि कैलिस 2012 व 2014 में आईपीएल जीतने वाली केकेआर की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल 2015 में कैलिस केकेआर के हेड कोच और बल्लेबाज़ी कंसल्टेंट थे। केकेआर ने आईपीएल 2024 जीता था।