जाति प्रमाण-पत्र के लिए यूपी में लेखपाल ने रिश्वत में लिए '4 कैन बियर'; SDM ने किया सस्पेंड
बदायूं (यूपी) में बीते दिनों एक लेखपाल ने शख्स के जाति प्रमाण-पत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए कथित तौर पर रिश्वत में 4 कैन बियर मांग लिए। बियर लेने के दौरान का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। बकौल शख्स, रेलवे की नौकरी के आवेदन के लिए उसे जाति प्रमाण-पत्र चाहिए था।
read more at ABP न्यूज़


