Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जंतर-मंतर से कितनी दूरी पर हैं 3 नए प्रदर्शन स्थल, संसद के सबसे नज़दीक कौन?

short by आशीष शुक्ला / on Monday, 12 October, 2026
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है। अब प्रदर्शन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को चुना गया है। जंतर-मंतर से रामलीला मैदान करीब 3 किलोमीटर, सीबीडी ग्राउंड लगभग 12 किलोमीटर और बुराड़ी मैदान करीब 20 किलोमीटर दूर है। इनमें रामलीला मैदान, संसद के सबसे करीब है।