जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्रों ने प. बंगाल के शिक्षा मंत्री पर किया हमला, हुए घायल
पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को कुछ छात्रों ने कथित तौर पर राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार में तोड़फोड़ कर उनके साथ मारपीट की जिसमें बसु घायल हो गए। दरअसल, बसु एक बैठक में भाग लेने कॉलेज पहुंचे थे और इस दौरान कुछ छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।


