जॉन्टी रोड्स बन सकते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जॉन्टी रोड्स भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच बन सकते हैं। वहीं, टीम के मुख्य कोच बनने की रेस में पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ गौतम गंभीर सबसे आगे हैं। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारतीय टीम के वर्तमान फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


