जुनैद बहुत शर्मीले हैं, यकीन नहीं था कि वह अच्छे ऐक्टर बनेंगे: बेटे को लेकर आमिर
अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि उनके बेटे व फिल्म 'महाराज' से डेब्यू करने वाले ऐक्टर जुनैद खान बहुत शर्मीले हैं। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन नहीं था कि जुनैद अच्छे ऐक्टर बनेंगे। मैंने उनसे कहा था...अगर आपको काम नहीं आता तो मैं आपके साथ फिल्म प्रोड्यूस नहीं कर पाऊंगा। मैं अपनी ऑडियंस को धोखा नहीं दे सकता हूं।"


