फिरोज़ाबाद (यूपी) में 'एकतरफा प्यार में पागल' युवक ने शादी से इनकार पर रिश्ते में भाभी के डेढ़-वर्षीय बेटे को कई बार ज़मीन पर पटककर उसकी हत्या कर दी। एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें आरोपी बच्चे को 27 सेकेंड में 8 बार बेरहमी से पटकता दिख रहा है। पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपी को पकड़ा है।