जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹172 करोड़
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ₹172 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज़ हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी जगहों पर फिल्म को लेकर बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने उत्तर अमेरिका में पहले दिन ₹28.46 करोड़ से ज़्यादा का बिज़नेस किया है।
read more at लेटेस्टली


