जापानी शख्स ने लगाया बॉलीवुड अभिनेत्रियों की उम्र का अंदाज़ा, श्रद्धा कपूर को बताया 22 वर्षीय
एक जापानी कंटेंट क्रिएटर द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तस्वीरें देखकर उनकी आयु का अंदाज़ा लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रिकी नामक कंटेंट क्रिएटर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की उम्र 22 साल बताता है जबकि वह 38 वर्ष की हैं। वहीं, रिकी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (36) को 24-वर्षीय और कटरीना कैफ (41) को 31-वर्षीय बताता है।
read more at Hindustan Times


