Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जापान के एयरस्पेस में घुसा चीनी हेलीकॉप्टर, जापानी लड़ाकू विमान ने पीछा कर खदेड़ा

short by ऋषि राज / on Sunday, 4 May, 2025
जापान ने बताया है कि पूर्वी चीन सागर में शनिवार को उसके हवाई क्षेत्र में सेनकाकू द्वीप के आसपास एक चीनी हेलीकॉप्टर घुस गया और 15-मिनट तक उड़ान भरी। इसके जवाब में जापान ने दो लड़ाकू विमान भेजकर हेलीकॉप्टर को खदेड़ दिया। जापान ने चीन के दूतावास में ‘गंभीर विरोध’ दर्ज कराया है और इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया है।