Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जापान को मिलेगी पहली महिला पीएम, सत्ताधारी पार्टी ने साने ताकाइची के नाम पर लगाई मुहर

short by ऋषि राज / on Saturday, 4 October 2025
जापान की सत्तारूढ़ पार्टी एलडीपी ने पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को अपने नए अध्यक्ष के रूप में चुना है। इसके साथ ही ताकाइची देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की राह पर हैं। संसद में एलडीपी-कोमेइतो गठबंधन के बहुमत के कारण उनकी नियुक्ति तय मानी जा रही है। गौरतलब है, ताकाइची को कट्टर रूढ़िवादी नेता माना जाता है।