जापान ने 6 घंटे के भीतर बनाया दुनिया का पहला 3D प्रिंटेड रेलवे स्टेशन
जापान के एक रेलवे ऑपरेटर ने हाल में 3डी प्रिंटेड रेलवे स्टेशन बनाया है जिसे वह दुनिया का इस तरह का पहला स्टेशन बता रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान के अरीदा शहर में बने इस स्टेशन के कंपोनेंट्स कहीं और 3डी प्रिंट हुए और 6 घंटों में इसे असेंबल किया गया। इस स्टेशन में रोज़ाना 530 यात्री आते हैं।


