Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जापान ने अपनी समुद्री सीमा में चीनी जहाज़ के घुसने पर दर्ज कराया विरोध

short by रघुवर झा / on Saturday, 31 August, 2024
जापान ने शनिवार को अपनी समुद्री सीमा में एक चीनी सर्वेक्षण जहाज़ के घुसने का आरोप लगाया और चीनी दूतावास के माध्यम से अपना औपचारिक विरोध दर्ज कराया। जापान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, कागोशिमा में सुबह करीब 6 बजे (स्थानीय समय) उसकी समुद्री सीमा में चीनी जहाज़ दिखा जो 8 बजे से कुछ समय पहले वहां से चला गया।