Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जापान ने किया अब तक का सर्वाधिक तेल रिलीज़ करने का एलान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 24 March, 2026
जापानी प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने मिडल ईस्ट युद्ध के चलते तेल की किल्लत की आशंका के बीच एलान किया है कि जापान अपने रणनीतिक भंडार से अब तक सर्वाधिक तेल रिलीज़ करने जा रहा है। जापान इस कदम के तहत 80 मिलियन बैरल तेल रिलीज़ करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इतना तेल 45 दिन की मांग के बराबर है।
read more at Times Now