Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जापान में 'एम्पिल' तूफान के चलते 600 से अधिक उड़ानें रद्द

short by आकांक्षा / on Friday, 16 August, 2024
जापान में चक्रवात एम्पिल के प्रभाव को देखते हुए ऑल निप्पॉन एयरवेज़ और जापान एयरलाइंस ने कई उड़ानें रद्द की हैं। ऑल निप्पॉन एयरवेज ने शुक्रवार को 335 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं जबकि जापान एयरलाइंस ने 361 उड़ानें रद्द कीं। वहीं, तूफान के चलते टोक्यो और नागोया के बीच हाई-स्पीड शिंकानसेन ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं।