Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जापान में 4 अक्टूबर को रिलीज़ होगी फिल्म 'हनुमान'

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 28 July, 2024
निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बताया है कि फिल्म 'हनुमान' जापान के सिनेमाघरों में 4 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। उन्होंने 'X' पर लिखा, "भारत में हर तरफ सनसनी मचाने के बाद 'हनुमान' अब जापान में दर्शकों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार है।" करीब ₹40 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹350 करोड़ की कमाई की थी।