जापान में आया 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, हिल गई इमारतें
जापान के क्यूशू क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है। इसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की हिदायत दी है। बकौल रिपोर्ट्स, भूकंप के झटके इतने तेज़ थे कि कई इमारतें हिल गईं जबकि समुद्र में 3.28 फीट ऊंची लहरें उठीं।
read more at हिन्दुस्तान


