Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जेफरीज़ ने टाटा ग्रुप की IHCL के शेयर खरीदने की दी सलाह, बढ़ाया टारगेट प्राइस

short by श्वेता भारती / on Saturday, 11 January, 2025
ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹100 बढ़ा दिया है। फर्म ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹900/शेयर से ₹1000/शेयर किया है। जेफरीज़ द्वारा तय किया गया टारगेट प्राइस शुक्रवार को बंद हुए कंपनी के शेयर के भाव से 24% अधिक है।