ज़मानत पर रिहा होने के बाद दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पत्नी संग हनुमान मंदिर में किए दर्शन
शराब नीति मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा ज़मानत दिए जाने के बाद रिहा हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल संग शनिवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ 'आप' नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह भी मौजूद रहे। शुक्रवार को जेल से रिहाई के दौरान केजरीवाल भावुक नज़र आए थे।
read more at ABP न्यूज़


