Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जामनगर में बनेगा देश का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर, ₹7 लाख करोड़ करेंगे निवेश: मुकेश अंबानी

short by Rishi Raj / on Sunday, 11 January 2026
राजकोट में रविवार को आयोजित हुए वाइब्रेंट गुजरात समिट में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगले 5 साल में ₹7 लाख करोड़ के निवेश का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि जामनगर में देश का सबसे बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर बनाया जाएगा जिससे गुजरात और देशभर में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।