Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

Jio की लिस्टिंग से पहले एयरटेल ने लगाई ₹38,000 करोड़ की छलांग, सामने खड़ी की बड़ी चुनौती

short by / on Tuesday, 27 October, 2026
Jio की लिस्टिंग से एक दिन पहले Airtel के शेयर में 3.18% की तेज़ी आई और कंपनी का मार्केट-कैप ₹38,067 करोड़ बढ़कर ₹12.34-लाख करोड़ हो गया। वहीं, Jio का इश्यू प्राइस के हिसाब से मार्केट-कैप ₹10.30-लाख करोड़ है। वहीं, Airtel को पीछे छोड़ने के लिए Jio को लिस्टिंग के दिन मार्केट-कैप में ₹2.04-लाख करोड़ से ज़्यादा की बढ़ोतरी करनी होगी।
read more at Tv9hindi